{"_id":"68582b29d45ffd94fe076ad7","slug":"the-work-of-installing-geo-tubes-has-been-closed-for-a-week-near-dhanaraghat-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138320-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धनाराघाट के समीप एक हफ्ते से बंद है जियो ट्यूब लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धनाराघाट के समीप एक हफ्ते से बंद है जियो ट्यूब लगाने का काम
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के बढ़े चल रहे जलस्तर के कारण धनाराघाट के समीप सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा बचाव कार्य एक हफ्ते से रुका हुआ है। बचाव कार्य पूरा न होने से क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।
पिछले साल क्षेत्र को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से नदी का चेनेलाइजेशन और इतनी ही लागत से गांव चंदिया हजारा के समीप डौला (तटबंध का रूप) बनाया गया। मगर पहली बाढ़ में ही डौला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया, नदी का चेनेलाइजेशन भी बाढ़ को नहीं रोक पाया।
बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप इस बार भी काम शुरू किया गया। चंदिया हजारा के समीप काम पूरा हो गया तो गांव राहुलनगर के समीप 65 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग कानपुर की ओर से नदी के धनाराघाट के समीप भी बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए जियो ट्यूब लगाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
पांच जियो ट्यूब लगने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे एक सप्ताह पहले काम रुक गया। नदी का जलस्तर कब कम होगा और कब बचाव कार्य शुरू होगा, इसे लेकर क्षेत्र के लोग चिंतित है। चंदिया हजारा के प्रधान बसुदेव कुंडू ने बताया कि सिंचाई विभाग कानपुर की ओर से पांच जियो ट्यूब लगाए गए। 15 जियो ट्यूब अभी लगना शेष है।