फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The work going on on the highway has become a problem for the drivers

Pilibhit News: हाईवे पर चल रहा काम बना वाहन चालकों के लिए मुसीबत

Tue, 22 Oct 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The work going on on the highway has become a problem for the drivers
असम हाईवे पर पड़ी बजरी।संवाद
गजरौला। असम हाईवे पर इस समय समतलीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत हाईवे पर बजरी को तारकोल के साथ डाला जा रहा है। ऐसे में बजरी पर फिसलकर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत से खुटार तक नेशनल हाईवे का 42 करोड़ रुपये से नवीनीकरण किया जाएगा। इससे पहले हाईवे पर हुए गड्ढों और दरारों को ठीक करने का काम शुरू किया गया है। काम के दौरान कोलतार मिलाकर हाईवे पर बजरी को डाला जा रहा है। यह बजरी वाहनों के गुजरने से उखड़ रही है। इसके चलते दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। पूरे हाईवे पर इस तरह बीते तीन माह से काम चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि यह काम पीलीभीत से आरंभ किया गया है जो खुटार तक किया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद नवीनीकरण का काम शुरू होगा।


--
बोले लोग, नहीं दिया जा रहा ध्यान


हाईवे पर काम चल रहा अच्छी बात है लेकिन बजरी के साथ मात्र कोलतार का लेपन हो रहा है। ऐसे में बजरी चिपक ही नहीं पा रही है।
-संजीव कुमार हलदार, पिपरिया कॉलोनी




बजरी के फैल जाने से हादसे की आशंंका बढ़ गई है। कई बार दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं। काम भी सुस्त गति से हो रहा है।
-रामेश्वर दयाल, गजरौला कलां
----
हाईवे पर निर्माण सामग्री बिखरी होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत कर हटवाया जाएगा।



-संजय कुमार सिंह, डीएम

असम हाईवे पर पड़ी बजरी।संवाद

असम हाईवे पर पड़ी बजरी।संवाद

असम हाईवे पर पड़ी बजरी।संवाद

असम हाईवे पर पड़ी बजरी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed