फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman who reached home after filing the report was attacked again

Pilibhit News: रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद घर पहुंची महिला पर दोबारा किया हमला

Tue, 21 May 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The woman who reached home after filing the report was attacked again
पीलीभीत। जानवरों से हो रही गंदगी का विरोध करने पर महिला को दरांती से हमला कर घायल कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब महिला घर पहुंची, तो उक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर दोबारा हमला किया। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामबेटी वर्मा पत्नी स्वर्गीय रामभरोसे लाल वर्मा ने एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि वह अपनी पुत्रवधू ज्योति वर्मा पत्नी हेमंत कुमार वर्मा के साथ किराये के मकान में रहती है। वह अपने घर से बाहर सफाई कर रही थी।
विज्ञापन

तभी नौगवां पकड़िया निवासी रामा देवी दो महिलाओं के साथ वहां आई और उसके घर के बाहर बकरियों को मलमूत्र करा दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने 24 अप्रैल को करीब शाम छह बजे उनके साथ गाली गलौज करते हुए दरांती से हमला कर दिया। इससे वह और उसकी पुत्रवधू घायल हो गए। शिकायत पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उपचार करवाकर जब वह घर पहुंची तो आरोपी महिलाओं ने आठ-दस लोगों के साथ फिर हमला कर दिया। अब आरोपी पक्ष फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की लगातार धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed