{"_id":"674b467d3a15bcda570cca9b","slug":"the-woman-was-thrown-out-of-the-house-for-not-bringing-the-car-and-two-lakh-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126416-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार और दो लाख रुपये न लाने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार और दो लाख रुपये न लाने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में कार और दो लाख रुपये न लाने पर पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बाद में विवाहिता को मायके जाकर भी धमकाया। अमरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया क्षेत्र की नगरिया कॉलोनी निवासी रमेन मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री अनीता मंडल की शादी 28 दिसंबर 2012 को उत्तराखंड के रुद्रपुर क्षेत्र के संजयनगर निवासी बृजेश कुमार से की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। मगर पुत्री का पति और ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। वह अपने मायके जाकर रहने लगी। इस पर एक नवंबर 2024 को पति ने मायके आकर विवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।