{"_id":"682231a94f7bcf43cb065c24","slug":"the-woman-was-surrounded-beaten-and-threatened-for-not-agreeing-to-a-settlement-in-the-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135778-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुकदमे में समझौता नहीं करने पर महिला को घेरकर पीटा, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुकदमे में समझौता नहीं करने पर महिला को घेरकर पीटा, धमकाया
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को जान से मारने की नीयत से प्रहार कर घायल करने के मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाया। तारीख पर जा रही विवाहिता को रोककर धमकाया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी आरती देवी ने एसपी के आदेश पर जहानाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह तीन मई 2023 को गजरौला क्षेत्र के ढेरम मडरिया सरदाह गांव निवासी प्रेम शंकर से हुआ था। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही उसके ससुराल के लोग मारपीट करने लगे। कई बार जान से मारने की योजना बनाकर घातक प्रहार किए।
गंभीर हालत में उसका लखनऊ में कई दिन उपचार चला। मामले में पति समेत ससुरालियों पर गजरौला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष के लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 17 अप्रैल को अमरिया सीएचसी से दवा लेकर लौटते समय अमरिया नहर पुल के पास पति प्रेम शंकर ने रिश्तेदार सीताराम, टोनी बाबू के साथ मिलकर उसे रोक लिया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर हमला कर दिया। इस पर राहगीरों ने आरोपियों को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत करने पर अमरिया पुलिस ने उसे टकराया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक मई को मां के साथ तारीख पर कोर्ट जाते समय आरोपी पति ने दोबारा उसे रोका और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 को फोन करके बुलाया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर टकराया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।