{"_id":"683f31915e4b3dc9450e0513","slug":"the-woman-was-beaten-and-thrown-out-her-innocent-son-was-also-taken-away-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137152-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला को पीटकर निकाला, मासूम पुत्र को भी छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला को पीटकर निकाला, मासूम पुत्र को भी छीना
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुरालियों ने दहेज में बुलेट और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता मासूम पुत्र को लेकर मायके में रहने लगी। आरोप है कि पूर्व में ससुराली उसके मायके आए और मारपीट कर पुत्र को छीन ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के छोटी मार्केट निवासी गुरप्रीत कौर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह सात साल पूर्व रामपुर के बिलासपुर थाना के सोडी कॉलोनी निवासी संदीप सिंह से हुआ था। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
आरोप है कि दहेज में बुलेट और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके पक्ष के लोगों के समझाने पर भी आरोपी नहीं माने। उसका एक पुत्र हरदीप भी है। एक माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पुत्र के साथ मायके में रह रही है। 12 मई को उसका पति मायके आया और मारपीट कर पुत्र हरदीप को छीन कर ले गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बाइक और नकदी न मिलने
पर विवाहिता को निकाला
बीसलपुर। कोतवाली के गांव भदारा निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भदारा निवासी अवनी कुमार ने बताया की उन्होंने अपनी पुत्री सुदेवी वर्मा की शादी 14 माह पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत निवासी प्रवीण कुमार से की थी। वर पक्ष के लोग विवाह में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। और दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने सुदेवी वर्मा को परेशान करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सुदेवी अपने मायके में आकर रहने लगी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अवनी कुमार की तहरीर पर सुदेवी वर्मा के पति प्रवीण कुमार, ससुर मांगू लाल, जेठ रजनीश कुमार, जेठानी पूजा देवी और चचेरी सास पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद