फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman and her family members were brutally beaten with sticks

Pilibhit News: महिला और उसके परिजनों को डंडों से बुरी तरह पीटा

Fri, 02 Aug 2024 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
The woman and her family members were brutally beaten with sticks
पीलीभीत। ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए दुकान के बाहर फैले बिजली के तारों की चपेट में आई महिला के उपचार कराने की बात से नाराज दुकानदार पर परिजनों के साथ घर में घुसकर डंडों से पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव पंसोली निवासी पार्वती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक जुलाई 2024 को सुबह के समय वह गांव के ही दौलतराम की परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। उस समय दुकानदार ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए बिजली के तारों को लापरवाही से जमीन पर डाले हुए था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान वह तार से उतरे करंट की चपेट में आ गई और बेहोश होकर गिर गई। जानकारी होने पर महिला के पुत्र व पुत्री वहां पहुंचे और दुकानदार से इलाज कराने को कहा। जिससे दुकानदार ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर उक्त दुकानदार अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। डंडा लगने से महिला की कूल्हे की हड्डी खिसक गई। परिजनों के भी गुम चोटें आईं। महिला का पीलीभीत के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दौलतराम, मुकेश, सत्यपाल व विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed