{"_id":"6671dd1a2c47efa9f30adb64","slug":"the-web-of-electric-wires-on-poles-invites-accidents-officers-are-unaware-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-118097-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसों को दावत देता खंभों पर बिजली के तारों का मकड़जाल, अफसर अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसों को दावत देता खंभों पर बिजली के तारों का मकड़जाल, अफसर अंजान
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ताखान में झुका बिजली पोल । संवाद
पीलीभीत। बेहतर विद्युत व्यवस्था के दावों के बीच जर्जर संसाधन न सिर्फ आपूर्ति प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। शहर के कई इलाकों में खंभों पर जर्जर तारों का मकड़जाल हादसों का सबब बना हुआ है। समस्या को दूर करने के बजाय ऊर्जा निगम सिर्फ फाॅल्ट दुरुस्त करने तक सीमित है। कई बार तारों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहीं। तार गिरने से करंट लगने के कारण छुट्टा गोवंश की जान भी चली जाती है पर जिम्मेदारों अन्जान बने रहते हैं।
शहर से लेकर देहात तक बिजली के तारों का मकड़जाल कई वर्षों से आमजन झेल रहे हैं लेकिन ऊर्जा निगम के अफसर सबकुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं। यह समस्या बारिश के दिनों में और बढ़ जाती है। शहर के मुख्य मार्ग में शामिल स्टेशन मार्ग पर कई स्थानों पर स्थिति काफी खराब है। तारों के टकराने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों पर हमेशा ही खतरा मंडराता रहता है।
इसके अलावा गली-मोहल्लों में भी स्थिति इससे अलग नहीं है। यहां तो कई जर्जर खंभे भी खतरा बने हुए हैं। बावजूद जिम्मेदार व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय आंखें मूंदे हैं। ऐसे में यहां भी लखीमपुर खीरी जैसी तार गिरने की घटना कब हो जाए कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
000
सरकारी संपत्ति पर हावी निजी संस्थान
सरकारी संपत्ति होने के बाद भी खंभों पर निजी संस्थान से जुड़े लोगों ने सर्विस वायर, केबल नेटवर्क के तारों को फैैला रखा है। इससे जर्जर खंभों पर भार अधिक बढ़ गया है। ऐसा नहीं है कि इस मामले की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को नहीं है। बावजूद इसके व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है।
000
इन मोहल्लों में है ज्यादा दिक्कत
तुलाराम, पूरनमल, साहूकारा, जमुनी चौराहा, लाल रोड, स्टेशन रोड, नींबू मंडी, मीना बाजार आदि।
000
लोगों ने बयां किया दर्द
बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लाइनों को ठीक करना जरूरी है लेकिन निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे रोजाना फाॅल्ट में बढ़ोतरी हो रही है।
- सुरेंद्र सिंह, स्टेशन रोड
000
लाइनें बेहद पुरानी हो चुकी हैं। इससे फाॅल्ट भी बढ़ गए हैं। हादसे का खतरा भी है, बावजूद इसके निगम के अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
- जितेंद्र कुमार छाबड़ा, तुलाराम
000
शहर के कई स्थानों पर बिजली लाइनें लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रही है, लेकिन निगम इन्हें हटवा नहीं रहा है। जिस कारण कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है।
- दीपक, खुशीमल
0000
आए दिन बिजली के तारों में स्पार्किंग होने के बाद आग लग जाती है। कई बार लोग भी बाल-बाल बचे हैं। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- मनोज सक्सेना, व्यापारी, स्टेशन रोड
000
तारों को सही कराने का काम चल रहा है। जिन जगहों पर जर्जर खंभे या फिर अन्य कोई दिक्कत है, उन्हें भी जल्द सही करा दिया जाएगा। बिजली के खंभों से अन्य केबल न लगाई जाए, इस दिशा में भी काम चल रहा है।
- आशीष कौशल, एसडीओ