{"_id":"67743ddb3684bad681075326","slug":"the-weapons-recovered-from-the-terrorists-may-have-a-pakistani-connection-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128233-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आतंकियों से बरामद हथियारों का हो सकता है पाकिस्तानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आतंकियों से बरामद हथियारों का हो सकता है पाकिस्तानी कनेक्शन
Wed, 01 Jan 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पंजाब और पीलीभीत पुलिस के साझा ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के पास से मिले दो ग्लॉक पिस्टल और अन्य हथियारों के तार पाकिस्तान से जुड़ सकते हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां इन हथियारों की कुंडली खंगाल रही हैं। फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट में इन हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
पंजाब में आतंकियों और अपराधियों से बरामद हथियारों से जोड़कर देखा जाए तो यहां बरामद हथियारों के पाकिस्तानी कनेक्शन की आशंका अधिक हो जाती है। पुलिस ने 23 दिसंबर को मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से पिस्टल के अलावा दो एके 47 व 100 से अधिक कारतूस बरामद किए थे। चांदी का कड़ा, रोलैक्स घड़ी और करीब 45 हजार नकदी भी मिली थी। आतंकियों के पास से बरामद दोनों ग्लॉक पिस्टल में ऑस्ट्रिया लिखा हुआ है।
घटना के बाद पुलिस जांच में इंग्लैंड में बैठे आतंकियों के मददगार बब्बर खालसा के आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम प्रकाश में आया है। इसी कड़ी में आशंका है कि उक्त हथियार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं के द्वारा ही उपलब्ध कराए गए। पुलिस अब राज्य, केंद्रीय व अन्य एजेंसियों के संपर्क में है, ताकि सटीक जानकारी मिल सके। इतना हीं नहीं बरामद एके 47 और कारतूसों की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आतंकियों से बरामद हथियारों की जांच-पड़ताल हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है। पंजाब पुलिस से भी इनपुट लिया जा रहा है।
00
आतंकियों के पास मिले मोबाइल फोन से भी खुलेंगे कई राज
मुठभेड़ में ढेर हुए तीनों आतंकियों के पास मिले मोबाइल फोन से भी कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही। कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस मोबाइल फोन को जांच के लिए लैब भेजेगी। ऐसा माना जा रहा है कि फोन में आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन को लेकर कई बातें सामने आ सकेगी।
000
मध्यप्रदेश कनेक्शन की पड़ताल भी हुई तेज
23 दिसंबर को एनआईए ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी जतिंदर सिंह उर्फ ज्योति को मुंबई के मानखुर्द से गिरफ्तार किया था। वह हथियार सप्लाई करने वाले बलजीत सिंह उर्फ राणा की गिरफ्तारी के बाद जुलाई 2024 से फरार चल रहा था। पूछताछ में पता चला कि उसने मध्य प्रदेश से 10 पिस्तौल लाकर पंजाब के लांडा और बटाला के गुर्गों तक पहुंचाईं थी। हथियारों के पाकिस्तान से आने की बात भी सामने आई थी। इधर, 23 दिसंबर को ही पीलीभीत के पूरनपुर में हुई मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। उनके पास से भी इसी तरह की ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई थीं। इसीलिए अब पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।