{"_id":"66893c9313f3f18f8705ca3a","slug":"the-watchman-entered-the-girls-hostel-at-night-suspended-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119029-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रात में बालिका छात्रावास में घुस गया चौकीदार, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रात में बालिका छात्रावास में घुस गया चौकीदार, निलंबित
विज्ञापन
पीलीभीत। ललितहरि आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात चौकीदार रात में वहां बने बालिका छात्रावास में घुस गया। मामले की शिकायत मिलने पर प्राचार्य ने उसे निलंबित कर दिया है। जांच शुरू करा दी गई है।
आयुर्वेदिक कॉलेज में अभी हाल में ही छात्राओं के लिए छात्रावास बनाया गया है। यहां पर 80 छात्राएं रहतीं हैं। रात में कॉलेज की रखवाली के लिए चौकीदार की तैनाती है। प्राचार्य को शिकायत मिली थी कि रात में चौकीदार विकास कुमार बालिका छात्रावास के पास घूम रहा था और वहां घुसा भी था।
मामला गंभीर मानते हुए प्राचार्य ने चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है। प्राचार्य डॉ. एसएस बेदार ने बताया कि चौकीदार के छात्रावास में घुसने की शिकायत मिली थी। इस पर उसे निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।