{"_id":"66369646b8f581c9cc037834","slug":"the-villagers-chased-away-the-leopard-that-came-into-the-population-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115786-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आबादी में आए तेंदुए को ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आबादी में आए तेंदुए को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन
गांव कुंवरपुर दिखा तेंदुआ । स्रोत - वायरल वीडियो
पीलीभीत। शहर से तीन किलोमीटर दूर गांव सैदपुर में रेलवे लाइन किनारे आबादी क्षेत्र के पास बैठे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इस पर जब तेंदुए ने दौड़ लगाई तो ग्रामीणों ने लाठी झंडा लेकर उसे दौड़ा लिया। इसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। दहशत के चलते स्कूल में अवकाश कर दिया गया।
मौजूदा समय में कहीं न कहीं बाघ और तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है। अब तक तेंदुए की मौजूदगी पुरानी पीलीभीत में देखी जा रही थी। शनिवार को मरौरी ब्लॉक के गांव सैदपुर में रेलवे लाइन के पास कुछ लोगों ने एक पुलिया के नीचे तेंदुए को बैठा देखा।
इस पर ग्रामीणों ने शोरगुल शुरू कर दिया। हो हल्ले पर तेंदुआ पुलिया के नीचे से निकल कर भागा तो ग्रामीणों ने उसे लाठी डंडा लेकर दौड़ना शुरू कर दिया। तेंदुआ रेलवे लाइन को पार कर सामने झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन
गांव के पास तेंदुआ होने की सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर जांच करते हुए ग्रामीणों को हटाया। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
......
दहशत में आए छात्र, स्कूल में कराई छुट्टी
घटनास्थल के पास में ही गांव कुंवरपुर का जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहा है। पास में तेंदुआ होने की जानकारी पर छात्रों में दहशत फैल गई। डिप्टी रेंजर ने सुरक्षा को लेकर स्कूल जाकर अवकाश करा दिया। इसके बाद छात्रों को सुरक्षा घेरे में वहां से निकालकर घर भेजा गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश वर्मा ने बताया इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दी गई है।
.......
न्यूरिया में दिखा तेंदुए का बच्चा
न्यूरिया। क्षेत्र के ग्राम गौहर व हरकिशनापुर के बीच में गांव निवासी डालचंद के तालाब के निकट केलों के पेड़ों के नीचे कुछ लोगों ने तेंदुए के बच्चे को देखा। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई । सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। महोफ रेंज के रेंजर सहेंद्र कुमार यादव, सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह, डिप्टी रेंजर देव ऋषि, वन दरोगा सोनी सिंह ने जांच की। संवाद