फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The victim's father expressed satisfaction over the police action

Pilibhit News: पुलिस कार्रवाई पर पीड़िता के पिता ने जताया संतोष

Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The victim's father expressed satisfaction over the police action
पूरनपुर (पीलीभीत)। धार्मिक स्थल के सेवादार की नाबालिग पुत्री के अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपियों को क्लीनचिट देने के मामले में एक प्रतिनिधिमंडल और पीडि़ता के पिता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी। इस पर पीडि़ता के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
विज्ञापन

घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल के बाहर 28 अप्रैल को शाम करीब आठ बजे की है। घटना के समय सेवादार धार्मिक स्थल में पूजा कर रहे थे। उसकी पुत्री खेल रही थी। कार सवार उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कार से ले गए। धार्मिक स्थल के बाहर निकलने पर कुछ लोगों ने सेवादार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

तब सेवादार ने आरोपियों के घर पहुंचकर पुत्री की जानकारी की। आरोप है कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अगले दिन तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। 30 अप्रैल को किशोरी को बरामद कर बयान दर्ज कराए गए। किशोरी के बयान पर दर्ज रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। 30 मई को चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान किया। सोशल मीडिया पर दो आरोपियों को क्लीनचिट के मैसेज वायरल होने पर अकाल तख्त के जत्थेदार ने नाराजगी व्यक्त कर मुख्यमंत्री को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।
शनिवार को पीडि़ता के पिता समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मिले। एसपी ने पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी। इस पर पीडि़ता के पिता और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई पर भरोसा जताया। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पीडि़ता के पिता समाज के प्रमुख लोगों के साथ शनिवार को एसपी से मिले थे। एसपी से वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और पीडि़ता के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, अशोक खंडेलवाल, रंजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, सुखदेव सिंह छीना आदि शामिल रहे।

--
गांव में पुलिस फोर्स तैनात
घुंघचाई। धार्मिक स्थल के सेवादार की पुत्री को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को रूट मार्च भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed