फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The victim's belongings were taken out of the house with the intention of taking possession.

Pilibhit News: मकान पर कब्जे की कोशिश, मकान बाहर निकाल दिया

Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The victim's belongings were taken out of the house with the intention of taking possession.
कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पैतृक मकान पर कब्जे की नीयत से परिवार के ही युवक ने गोपाल अग्रवाल का सामान घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से एक नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
कोतवाली के मोहल्ला डोरीलाल निवासी गोपाल अग्रवाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मोहल्ले में उनका पैतृक मकान है। पुत्र की नौकरी लग जाने के बाद वह परिवार समेत बरेली में रहने लगे। मकान खाली पड़ा रहता है। परिवार का ही ऋषभ अग्रवाल उनके पैतृक मकान पर कब्जा करना चाहता है। न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

28 मई 2023 को मोहल्ले के ही युवक ने फोन पर जानकारी दी, कि घर के बाहर नोटिस चस्पा है। लिखा है कि यह मकान उनका नहीं है। जब वह बरेली से घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। दो अज्ञात लोग घर में रखे सामान को ले जा रहे थे। जब उन्होंने ऋषभ से बात की, तो वह धमकाने लगा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ऋषभ अग्रवाल व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed