फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The truck hit the eight-hour jam confronting highway

ट्रक भिड़ने से हाइवे रहा आठ घंटे जाम

Sat, 20 Aug 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में हरिद्वार नेशनल हाइवे 30 पर  शुक्रवार/शनिवार की रात लगभग आठ किलामीटर लंबा जाम लग रहा। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार आठ घंटे बाद सुबह नौ बजे जाम खुल सका। 
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर ग्राम बल्लिया के पास शुक्रवार/शनिवार की रात करीब दो बजे सितारगंज की ओर से गिट्टी लेकर लखीमपुर जा रहे ट्रक व पीलीभीत से सितारगंज की ओर जा रहे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ट्रक आड़े तिरछे हो गए और हाइवे पूरी तरह बंद हो गया। हाइवे बंद होने से छोटे वाहन तो किसी तरह जगह बना कर निकल गए, लेकिन बड़े वाहन फंसते चले गए। कुछ ही देर में हाइवे पर लगभग आठ किलोमीटर तक  दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरु किया। दोनों ट्रकों को काफी मशक्कत कर हटवाया गया। जिससे शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे यातायात सुचारु हो सका। जाम के चलते लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed