फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The truck crushed by the bike, the young man left Balbal

ट्रक से कुचली बाइक, युवक बाल-बाल बचा

Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed by the bike, the young man left Balbal
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- भाई ने फुर्ती से पैर खींचकर बचाया 
रिछा तिराहे पर ट्रक के पहिये के नीचे आकर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक बाल-बाल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जहानाबाद थाना क्षेत्र के भानडांडी गांव के निवासी सगे भाई हाशिम अली और तालिब का कस्बे में जिम है। रविवार सुबह बाइक से दोनों जिम जाने के लिए निकले। रिछा तिराहे पर पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक रिछा की ओर मुड़ गया। जिससे बाइक ट्रक के नीचे आ गई। पीछे बैठा तालिक कूदकर अलग गिर गया। इसके बाद बाइक चला रहे भाई हाशिम को खींचकर उसने बचाया। बाइक ट्रक के पहिये से कुचलकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों युवक मामूली रूप से घायल हुए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई। जिसके बाद ट्रक कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed