फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The train going to Mathura will now run till February 28

Pilibhit News: मथुरा को जाने वाली ट्रेन अब 28 फरवरी तक दौड़ेगी

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
The train going to Mathura will now run till February 28
पीलीभीत। टनकपुर-मथुरा के बीच संचालित ट्रेन का 28 फरवरी तक के लिए संचालन बढ़ा दिया गया है। इसके संचालन का समय 31 दिसंबर को पूरा हो रहा था। मगर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए संचालन का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा परेशानी को देखते हुए टनकपुर-मथुरा- टनकपुर और टनकपुर- बरेली टनकपुर विशेष गाड़ियों के संचालन का विस्तार किया है। अब टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05062 अब 28 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

मथुरा से टनकपुर के बीच चलने वाली 05061 अब 28 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को चलाई जाएगी। टनकपुर से बरेली के बीच ट्रेन संख्या 05042 अब 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलाई जाएगी। बरेली से टनकपुर के बीच ट्रेन संख्या 05041 अब 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलाई जाएगी। ट्रेनों में यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 28 फरवरी तक ट्रेनों को अग्रिम आदेश तक संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed