फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tigress reached near Tah village and killed the bull

Pilibhit News: टाह गांव के निकट पहुंची बाघिन ने बैल को मार डाला

Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The tigress reached near Tah village and killed the bull
बा​​घिन की निगरानी में जुटी वन विभाग की टीमें। स्रोत विभाग
पीलीभीत। मेवातपुर में किसान को मारने वाली बाघिन चार किमी आगे टाह गांव की सीमा में पहुंच गई। शुक्रवार को बाघिन ने गांव की सीमा में एक बैल पर हमला कर मार दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीमें सतर्क हुई और निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

माला रेंज के जंगल से सटे न्यूरिया क्षेत्र के मेवातपुर गांव में नौ जून की सुबह जंगल से बाहर निकली बाघिन ने खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान मुकेश को मार दिया था। घटना के बाद विभागीय टीमों ने बाघिन को पकड़ने की अनुमति ली और निगरानी तेज की थी। शुरुआती 10 घंटे तक मौजूदगी दिखाई देने के बाद तीन दिन पूर्व से बाघिन का कोई पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

कई दिन बीतने के बाद भी कोई गतिविधि न होने से बाघिन के जंगल की ओर निकल जाने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर सुरक्षा के लिहाज से बाघिन की मौजूदगी की संभावना जताते हुए मेवातपुर और उसके आसपास के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर टीमों की निगरानी के बीच शुक्रवार दोपहर बाघिन की मेवातपुर से चार किमी आगे टाह गांव में मौजूदगी देखी गई। यहां बाघिन ने एक बैल को मार दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाघिन को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीण हंगामा भी करने लगे। इसके बाद पुलिस की मदद से वन विभाग की टीमों ने बाघिन की निगरानी शुरू कर दी।


--
ड्रोन से कराई जा रही निगरानी
सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार शुक्रवार को बाघिन ने टाह गांव की सीमा में बैल को मारा है। जानकारी मिलते ही टीमों को सतर्क किया गया है। बाघिन की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। स्थिति को देखते हुए सही स्थान पर उसको रेस्क्यू करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed