फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger, which had become synonymous with terror, crossed the Sharda river on the seventh day

Pilibhit News: दहशत का पर्याय बना बाघ सातवें दिन शारदा नदी के पार निकला

Sun, 29 Sep 2024 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
The tiger, which had become synonymous with terror, crossed the Sharda river on the seventh day
कलीनगर के नगरिया खुर्द कला क्षेत्र में बाघ के बने पैरों के निशान। संवाद
कलीनगर। शारदा डैम के सर्विस मार्ग पर ग्रामीण को घायल करने के बाद आबादी क्षेत्र में डेरा जमाय बाघ सातवें दिन रविवार सुबह शारदा नदी के पार जंगल की ओर निकल गया। निगरानी में जुटी टीम का दावा है कि बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा डैम के छह किलोमीटर पर स्थित मार्ग पर सोमवार को जंगल से निकलकर एक बाघ पहुंच गया था। उसने नगरिया निवासी सुजीत राय को घायल करने के बाद आबादी क्षेत्र में डेरा जमा लिया था।
विज्ञापन

नरकुल वाले क्षेत्र में छिपा बाघ ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाने के साथ कैमरे भी लगाए गए थे, लेकिन फिर भी बाघ की दहशत कम नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सातवें दिन बाघ नगरिया क्षेत्र से निकलकर शारदा नदी के पार निकल गया। निगरानी में जुटी टीम ने बाघ के पैरों के निशान ट्रेस किए। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के लौटने का खतरा बना हुआ है।


बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ शारदा नदी को पार कर प्राकृतिक वास स्थल में पहुंच गया है। पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed