{"_id":"6a11fd229902625bc306d054","slug":"the-tiger-dragged-away-the-cow-grazing-in-the-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-160240-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत में चर रही गाय को बाघ खींच ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत में चर रही गाय को बाघ खींच ले गया
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची टीम ने दफन कराया गाय का शव, बाघ की निगरानी में लगाई टीम
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के समीप खेतों में चर रही गाय पर बाघ ने हमला कर मार डाला और उसके शव को खींचकर झाड़ियों में ले गया। शोर पर गाय का शव झाड़ियों में छोड़ बाघ जंगल में चला गया। जंगली जानवरों के चहल-कदमी न रुकने से ग्रामीणों में रोष व्यक्त किया है।
घटना शुक्रवार शाम को गांव चंदिया हजारा के समीप की है। गांव निवासी विजयमल की गाय गांव के हरीओम के खेत में चरने को बांधी गई थी। जंगल की ओर से आए बाघ ने गाय पर हमला कर मार डाला और उसका शव समीप की झाड़ियों में खींच ले गया। एकत्र हुए लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर बाघ गाय को शव झाड़ियों में छोड़कर जंगल की ओर चला गया। विजय मल ने घटना की सूचना सामाजिक वानिकी के रेंजर को दी। सूचना पर पहुंची हरीपुर रेंज की टीम ने गाय के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे दफन करा दिया।
हरीपुर के रेंजर शहीर अहमद ने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर जंगल से कुछ दूरी पर होने के चलते अक्सर जंंगल से निकलकर वन्यजीव गांव तक आ जाते हैं। इससे पहले भी बाघ, तेंदुआ के हमले से कई पशुओं की जान जा चुकी है। जंगल के बाहर वन्यजीवों की चहल-कदमी न रुकने से लोगों में रोष है। संवाद