फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The three-member committee will examine the school building

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी स्कूल भवन निर्माण की जांच

Mon, 20 Apr 2015 08:07 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
The three-member committee will examine the school building
पूरनपुर के कढैया कनपारा में स्कूल में कराए जा रहे घटिया निर्माण मामले की जांच अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। डीआईओएस ने जांच कमेटी को सप्ताह भर के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर के गांव कढ़ैया कनपारा में 16 अप्रैल को ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन की बीम गिरने से एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई थी। विद्यालय भवन का निर्माण किसकी अनुमति से कराया जा रहा था और किसके द्वारा धन आवंटन किया गया था आदि को लेकर स्थिति चार दिन बाद भी महकमे के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर सके हैं। इधर अब स्कूल भवन निर्माण के मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर डीआईओएस ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। टीम में राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी मेवाराम और जीजीआईसी पूरनपुर की प्रधानाचार्य डॉ. जाहिदा खातून को शामिल किया गया है। यह तीन सदस्यीय टीम यह पता करेगी कि निर्माण किसकी अनुमति से कराया जा रहा था,  किसके द्वारा धनावंटन किया गया और नक्शा आदि पास कराया गया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल भवनों के जांच को बनी सात टीमें

डीएम के निर्देश पर गठित हुई टीमें एक सप्ताह के भीतर देंगे रिपोर्ट
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर अब माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के भवनों की हकीकत खंगाली जाएगी। इसको लेकर सात टीमें बनाई गई हैं, जो विद्यालय भवनों के मानक आदि की जांच करेंगी।
वर्तमान में जिले में कई ऐसे विद्यालय संचालित हैं, जिनके भवन काफी जर्जर हैं। कई ऐसे भी हैं जिनका निर्माण मानकों के विपरीत हो रहा है। पूरनपुर के गांव कढैया कनपारा में हुआ स्कूल हादसा भी इसी लापरवाही की एक कड़ी है। इधर डीएम ओएन सिंह ने स्कूल हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूलों के भवनों के निर्माण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने सात टीमों का गठन किया है। टीमें जिले में ब्लाकवार स्कूल भवनों के निर्माण के मानकों की जांच करेंगी। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम में राजकीय विद्यालय के एक प्रधानाचार्य और एक अध्यापक को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि जीजीआईसी प्रधानाचार्य अनीता सिंह, लईक अहमद व पंकज कुमार को नगरक्षेत्र व मरौरी के स्कूल भवनों की जांच, राजकीय हाईस्कूल लुहिचा के  प्रधानाचार्य ओपी शर्मा व संदीप केसरवानी को नगर क्षेत्र बीसलपुर व बिलसंडा, ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह व जसवंत सिंह को बीसलपुर ब्लाक क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार व शमशुद्दीन अंसारी को बरखेड़ा, ड्रमंड कॉलेज के उपप्रधानाचार्य एलपी गंगवार व श्यामबिहारी को ललौरीखेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया के प्रधानाचार्य रामचंद्र व मोहम्मद उस्मान और  जीजीआईसी पूरनपुर की प्रधानाचार्य डॉ. जाहिदा खातून व बल्लाराम को पूरनपुर क्षेत्र के स्कूलों के भवनों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि सभी टीमें ब्लाकवार विद्यालयों में एक निर्धारित प्रारूप पर दिए गए बिंदुओं की जांच करेंगी। डीआईओएस ने टीम प्रभारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

बचने को अब सबूत मिटाने मेें जुटे स्कूल संचालक
घुंघचाई। कढै़या कनपारा में स्कूल का बीम गिरने से शिक्षिका और छात्रा की मौत के मामले में जहां स्कूल प्रबंधक की चौथे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी वहीं कार्रवाई से बचने के लिए प्रबंधन अब सबूत मिटाने के प्रयास में जुट गया है। सूत्र बताते हैं कि इसी कड़ी में क्षेत्र के स्कूल प्रबंधकों की एक बाग मेें बैठक हुई है।
क्षेत्र में अधिकांश स्कूल बगैर मान्यता के चल रहे हैं। जिन स्कूलों की मान्यता है। उनके भी मानक पूरे नहीं है। स्कूलों का पुन: सत्यापन शुरू होने और क्षेत्र में बगैर मान्यता के स्कूलों के संचालन का मामला अखबारों की सुर्खियां बनने पर स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को स्कूल संचालकों की कस्बा के एक बाग में बैठक भी हुई। इसमें स्कूल के बोर्ड आदि उतारकर रख लेने का निर्णय हुआ ताकि जांच या सत्यापन टीम के पहुंचने पर उसके स्थल पर स्कूल होने के सबूत न मिले। इसके अलावा शिक्षा विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए रणनीति बनाई गई। बताया जाता है कि इस बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग का एक संकुल प्रभारी भी मौजूद रहा। इस

उधर, आरोपी स्कूल प्रबंधक की सोमवार को चौथे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों मेें रोष है। चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed