फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The three-day visit today Will Maneka Gandhi

तीन दिनी दौरे पर आज  आएंगी मेनका गांधी

Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर आज पीलीभीत पहुंच रही हैं। प्रशासन को सरकारी कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन से जारी कार्यक्रम व केंद्रीय मंत्री के संसदीय कार्यालय प्रभारी प्रमोद अग्रवाल के अनुसार दिल्ली से चलकर केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को 11 बजे बरखेड़ा पहुंचेंगी। वहां प्रधानों के साथ ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत बैठक करेंगी और गांव गाजीपुर कुंडा में रोड का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद 12.30 बजे पीलीभीत पहुंचकर गांधी सभागार में लीड बैंक की ओर से आयोजित बैंकर्स की बैठक में हिस्सा लेंगी। दो बजे गांधी स्टेडियम में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ करेंगी। शाम पांच बजे गांव लदपुरा व खास में सीसी रोड का शुभारंभ करेंगी। 23 अप्रैल को 12 बजे गांधी सभागार में अनुश्रवण समिति और 12.30 बजे स्वास्थ्य मिशन की बैठक में प्रतिभाग करेंगी। डेढ़ बजे रामा कॉलेज में जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित करेंगी। शाम 4.30 बजे मुख्य डाकघर में एटीएम का शुभारंभ करेंगी। 24 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री बरखेड़ा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी और वहीं से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम आने से प्रशासन के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों ने भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed