{"_id":"6883cb01e4bc61aabf0f53de","slug":"the-third-jalabhishek-yatra-of-the-mahila-mandal-was-welcomed-with-a-shower-of-flowers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140436-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला मंडल की तृतीय जलाभिषेक यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला मंडल की तृतीय जलाभिषेक यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन
पूरनपुर में महिला मंडल की ओर से निकली गई जलाभिषेक की यात्रा में शामिल महिलाएं स्रोत: आयोजक
पूरनपुर। सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी की देखरेख में शुक्रवार को महिला मंडल की तृतीय जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। अन्य श्रद्धालुओं के साथ 300 महिलाओं ने गोमती उद्गम स्थल से जल भरकर 10 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद ठाकुरद्वारा मंदिर में जलाभिषेक किया।
यात्रा के लिए महिलाओं समेत श्रद्धालु सुबह छह बजे ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्र हुए। वहां से गोमती उद्गम स्थल जाकर पात्रों में जल भरा। इसके बाद 10 किलोमीटर पदयात्रा करने के बाद ठाकुरद्वारा मंदिर लौटे और जलाभिषेक किया। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ।
यात्रा में विनीता खंडेलवाल, पायल गुप्ता, निशा वाजपेयी, कविता, श्रद्धा, संगीता, कोमल सहित करीब तीन सौ महिलाएं व ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी के सदस्य हरगोविंद वाजपेयी, नवनीत गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, विशाल गुप्ता, गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया आदि शामिल रहे। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, अशोक खंडेलवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान आदि ने मंदिर से श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया था। संवाद