फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The thieves of Moradabad had blown away the amount of the teacher of Puranpur

मुरादाबाद के शातिर चोरों ने शिक्षक की डिकी से उड़ाई थी नगदी

Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
The thieves of Moradabad had blown away the amount of the teacher of Puranpur
आरोपी चोर बरामद नकदी के साथ - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शिक्षक की बाइक की डिकी खोलकर मुरादाबाद के दो चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के 13400 रुपये सहित गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

घटना पांच मई को दोपहर में नगर के संजय गांधी मार्ग पर बड़े हनुमान मंदिर के पास हुई थी। गांव भगवंतापुर निवासी और गांव रुद्रपुर के कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक रामसेवक नगर की बड़ौदा बैंक शाखा से वेतन के 70 हजार रुपये निकालकर अपने परिचित को देखने निजी क्लीनिक पर गए थे। तभी चोरों ने बाइक की डिकी से 70 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना तब सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कैमरों की रिकार्डिंग से पुलिस चोरों तक पहुंच गई। पुलिस ने बुधवार सुबह कलीनगर रोड से मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस की हाथरस कॉलोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सुनील नगर में दोबारा किसी घटना को अंजाम देने आया था। उसके पास से चोरी के 13400 रुपये बरामद हुए। उसका साथी मुरादाबाद की हाथरस कॉलोनी निवासी जितेंद्र हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने आरोपी का बुधवार को चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि सुनील शातिर चोर है। गुजरात, यूपी के कई थानों में उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन चोरी के मुकदमे हैं।
विज्ञापन

0
चोर ने कबूला- साहब पुलिस को देता हूं हिस्सा, धार्मिक स्थल पर करता हूं दान
- आरोपी चोर सुनील कुमार ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। बताया कि घटना के बाद चेकिंग शुरू होने के भय से पीलीभीत मंडी में कई घंटे रुका रहा था। इसके बाद बाइक से ही मुरादाबाद को निकल गया। घटना के बाद वह हमेशा अपने इलाके की पुलिस के अलावा धार्मिक स्थल में दान के लिए भी हिस्सा निकालता है। मगर इस बार चूक गया। न तो पुलिस को हिस्सा दे पाया और न ही धार्मिक स्थल तक दान पहुंच पाया। उसने अफसोस जताया कि शायद इसी वजह से वह पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed