{"_id":"64cd3fc3319e78e77b0d32f0","slug":"the-thief-slept-in-the-house-waiting-for-his-partner-the-owner-of-the-house-handed-over-to-the-police-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2183-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साथी के इंतजार में घर में ही सो गया चोर... गृहस्वामी ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साथी के इंतजार में घर में ही सो गया चोर... गृहस्वामी ने पुलिस को सौंपा
Fri, 04 Aug 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुर कस्बे में बृहस्पतिवार रात दिलचस्प घटना हुई। दो चोर एक घर में चोरी करने घुसे। चोरी का सामान समेटने के बाद एक चोर यह कहकर चला गया कि वह सामान रखने जा रहा है। बाद में और सामान ले चलेंगे, लेकिन वह नहीं लौटा। इधर, साथी का इंतजार करते हुए चोर घर में ही सो गया। सुबह उसकी आंख खुली तो गृहस्वामी उसके सामने खड़ा था।
मुकर्रम ने बताया कि शेरपुरकलां में उनके दो घर है। मोहल्ला इस्लामनगर स्थित घर में बाहरी तरफ इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। दुकान बंद कर और घर में ताला डालकर वह दूसरे घर में आ गए थे। शुक्रवार सुबह मुख्य गेट का ताला खोलकर जब घर में घुसे तो कमरे का ताला टूटा मिला। सारा सामान बिखरा था। कमरे में पड़े तख्त पर एक अनजान युवक सो रहा था। घर से सात हजार रुपये, पंखा और लोहे का सामान गायब था। अन्य सामान बंधा रखा था।
युवक को जगाकर उससे पूछताछ की तो उसने खुद को गांव चंदिया हजारा का रहने वाला बताया। कहा, वह अपने साथी के संग चोरी करने के लिए घर में घुसा था। सामान अधिक था, इस पर कुछ सामान लेकर उसका साथी कुछ देर बाद आने और फिर सामान ले चलने को कहकर चला गया। साथी के देर तक वापस न लौटने पर उसे नींद आ गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी को भी हिरासत में लिया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।