फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The teenager who was abducted was raped

Pilibhit News: फुसलाकर ले जाई गई किशोरी से किया गया था दुष्कर्म

Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The teenager who was abducted was raped
पूरनपुर। फुसलाकर कार से ले जाई गई किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाकर मुख्य आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दो आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन


13 मार्च को किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को जादौपुर गहलुइया निवासी फैजान, नदीम व तौहीद बहला-फुसलाकर कार से ले गए। दबाव बनने पर आरोपी उसकी पुत्री को गांव जादौपुर गहलुइया के समीप छोड़ गए। पुत्री उसे रोते हुए मिली।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया।किशोरी के बयान पर बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो आरोपियों ने सोमवार की आधी रात गांव की एक विवाहिता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग एक बजे वह घर में अकेली सो रही थी। घर के लोग रिश्तेदारी में गए थे। इसी समय गांव के दो लोग दीवार फांदकर उसके घर में घुसे। एक युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। दूसरा बंदूक लेकर बाहर खड़ा रहा। शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एक आरोपी राजू को नामजद किया गया है। उसका साथी अज्ञात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed