फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The teenager said , attempting to sell to provide work excuses

किशोरी ने कहा, काम दिलाने के बहाने बेचने का प्रयास

Thu, 25 Aug 2016 12:02 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस को बदहवास हालात में 17 वर्षीय एक किशोरी मिली। उसने कुर्रइया की एक शराब बेचने वाली महिला पर उसका सौदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। किशोरी आरोपी महिला का नाम और पते की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। सुनगढ़ी पुलिस किशोरी से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को किशोरी रेलवे स्टेशन के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठी हुई मिली। काफी देर बाद भी युवती के कहीं न जाने पर लोगों ने उससे बातचीत शुरू की। जिस पर उसने खुद को बेचे जाने की बात कही। इसकी सूचना मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस केे एसआई राजवीर सिंह, महिला एसआई रीना देवी, कांस्टेबल उमेद कुमार मौके पर पहुंचे। किशोरी को लेकर थाने आ गए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। किशोरी का कहना है कि वह मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है। वह अपना नाम प्रिया पुत्री विजय बता रही है। 
विज्ञापन

हालांकि अलीगढ़ में किस जगह रहती थी, इसका कोई जवाब नहीं दे सकी है। अपने परिवारीजनों को लेकर भी कुछ नहीं बता सकी है। उसका कहना है कि कुर्रइया की एक शराब बेचने वाली महिला काम दिलाने के बहाने उसे लेकर ढाई महीने पहले हरियाणा गई थी। जहां उसे एक अन्य महिला के पास भेजा गया। उसने बेटे से शादी करने की बात पर नौकरी देने की शर्त रखी। इस दौरान पता लगा कि उसे बेचने के लिए सौदेबाजी की जा रही है। इसका विरोध करने पर महिला उसे वापस कुर्रइया ले आई थी। जहां से बुधवार सुबह उसे ट्रेन से पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि किशोरी की बातों से अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह कोई पता भी सही नहीं बता पा रही है। उसे हरियाणा से कैसे वापस लाया गया? कौन लेकर गया? आरोपी महिला उसे कहां मिली? इन सब बातों को लेकर पूछताछ जारी है।  किशोरी का कहना है कि पीलीभीत तक कुर्रइया से आने में बीच में चार से पांच स्टेशन पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed