{"_id":"68602ee9b4020115590619ac","slug":"the-team-of-vidyut-nigam-caught-two-people-with-stolen-goods-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138693-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विद्युत निगम की टीम ने चोरी के माल समेत दो लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विद्युत निगम की टीम ने चोरी के माल समेत दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
बीसलपुर। विद्युत निगम की टीम ने शनिवार को चोरी गए बिजली के सामान समेत दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विद्युत उपखंड अधिकारी प्रवीण कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार की रात बंद पड़ी विद्युत लाइन का करीब 200 मीटर तार चोरों ने काट लिया था। शनिवार को सुबह उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने अवर अभियंता अर्जुन सिंह को टीम के साथ मौके पर भेजा। जांच पड़ताल में शिकायत सही मिली।
इसके बाद विद्युत निगम की टीम आरोपियों का पता लगाने में जुट गई। कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी कर ली और उसके बाद टीम ने आरोपियों के घर पर छापा मारा। छापे में चोरी से काटा गया बिजली का तार, एक कटर और एक पिन इंसुलेटर बरामद हो गया।
टीम ने बरामद किया गया सारा सामान और दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अवर अभियंता अर्जुन सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव अर्जुनपुर निवासी विनोद कुमार, गांव दिवाली निवासी संतोष कुमार को नामजद किया गया है और उनके दो साथियों को अज्ञात बताया गया है।