फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team from Lucknow investigated the rigging in the construction of Kovid ward

Pilibhit News: लखनऊ से आई टीम ने की कोविड वार्ड के निर्माण में धांधली की जांच

Tue, 04 Jul 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow investigated the rigging in the construction of Kovid ward
शिवनगर पीएचसी में जांच करते टीम सदस्य।
पूरनपुर। शिवनगर पीएचसी में छह बेड के कोविड वार्ड निर्माण में धांधली की शिकायत पर लखनऊ से आए परिवार कल्याण विभाग के जेई और अधिशासी अभियंता ने भवन की जांच की। जांच के लिए टीम ईंटों और प्लास्टर के नमूने ले गई। इनकी लखनऊ लैब में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए छह बेड के वार्ड बनाए जाने हैं। कुछ पीएचसी में भवन निर्माण पूरा हो चुका है। शिवनगर पीएचसी में बनाए गए भवन के निर्माण में घपले की लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने शासन को पत्र लिखकर जांच कराने की संस्तुति की। सोमवार को लखनऊ से आए समाज कल्याण विभाग के जेई मोहम्मद नासिर और अधिशासी अभियंता शशि कुमार सैनी ने शिवनगर पीएचसी पहुंचकर भवन की जांच की।
विज्ञापन

जांच टीम के सदस्यों ने भवन की छत की बाउंड्री से पांच ईंटें और छत के प्लास्टर का नमूना लिया है। जेई मोहम्मद नासिर ने बताया कि जांच के साथ नमूने के लिए पांच ईंटें और प्लास्टर का कुछ हिस्सा लिया गया है। इसकी लखनऊ में लैब में जांच कराई जाएगी। लैब से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इससे पहले पूरनपुर सीएचसी पहुंचकर प्रभारी चिकित्साधिकारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed