फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team came to investigate the old medical payment case.

Pilibhit News: पुराने चिकित्सा भुगतान मामले की जांच के लिए आई टीम

Tue, 07 Apr 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The team came to investigate the old medical payment case.
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़े करीब 10 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मामले की जांच के लिए लोकायुक्त की टीम सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंची। लोकायुक्त के निर्देश पर समीक्षा अधिकारी अश्वनी पाठक ने वर्ष 2017 से लंबित भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की और विभागीय अधिकारियों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मामला तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी देशराज के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान से जुड़ा है, जो लंबे समय से लंबित पड़ा था। इसको लेकर उनकी पत्नी रश्मि ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नियमानुसार भुगतान होने के बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से रोका गया। जांच के दौरान भुगतान लंबित रहने के कारणों और प्रक्रिया में हुई देरी की पड़ताल की गई। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके कार्यकाल का नहीं है, फिर भी टीम को सभी अभिलेख उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed