{"_id":"697115f28db16a5eec0ad695","slug":"the-sun-shone-but-the-strong-wind-caused-chill-with-rain-expected-tomorrow-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152310-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप खिली पर तेज हवा के चलते रही ठिठुरन, कल बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप खिली पर तेज हवा के चलते रही ठिठुरन, कल बारिश की संभावना
Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बुधवार सुबह से ही अच्छी धूप खिली, लेकिन तेज हवा के चलते मौसम में ठिठुरन रही। शाम को सूरज ढलते ही गलन बढ़ने लगी। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को सुबह कोहरा नहीं आया। इससे अच्छी धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी, लेकिन इसी दौरान बर्फीली हवा भी चलती रही। इससे वातावरण में ठिठुरन पैदा हो गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.3 एवं अधिकतम 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
डाॅ. ढाका के अनुसार बर्फीली हवा की गति वैसे तो 17-18 किमी प्रति घंटा रही। बीच-बीच में 30 किमी प्रति घंटा की गति से हवा के झोंके भी आते रहे। इसी वजह से वातावरण में ठिठुरन पैदा हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।