फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The sun shone after five days, the cold in the morning and evening troubled people

Pilibhit News: पांच दिन बाद खिली धूप, सुबह-शाम गलन ने किया परेशान

Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The sun shone after five days, the cold in the morning and evening troubled people
पीलीभीत में रविवार की सुबह आसमान में छाया घना कोहरा।संवाद
पीलीभीत। तराई में पांच दिन बाद रविवार को दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि, इससे पहले सुबह से दोपहर 12 के बाद तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कुछ मीटर ही रही। इस वजह से चालक वाहन की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते दिखे। शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। नए साल की शुरुआत से ही तराई में मौसम का मिजाज बदला है। दिनों दिन ठंड में इजाफा हुआ। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिन से जिले भर में घने कोहरे की चादर छाने के साथ ही शीतलहर और गलन से लोग ठिठुरने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन

रविवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ। सुबह से छाया घना कोहरा दोपहर तक बना रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिलनी शुरू हुई। एक घंटे में ही धूप में तेजी आ गई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। लोग घरों के बाहर निकलकर धूप सेंकते दिखे। सड़कों पर आवाजाही बढ़ने के साथ ही बाजारों में भी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 16.1 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 14.7 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को पाले से बचाएं
मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कृषि फसलों का ध्यान रखने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। शीतलहर और पाला से फसलों में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए बोर्डाे मिश्रण या कॉपर ऑक्सी-क्लोराइड, फाॅस्फोरस और पोटेशियम का छिड़काव करें। शीतलहर के दौरान जहां भी संभव हो हल्की और बार-बार सतही सिंचाई करें। बागवानी और बगीचों में इंटरक्रॉपिंग खेती का उपयोग करें।

पीलीभीत में रविवार की सुबह आसमान में छाया घना कोहरा।संवाद

पीलीभीत में रविवार की सुबह आसमान में छाया घना कोहरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed