{"_id":"d89e3b38c1c79aaca53939bdc0f6f5d2","slug":"the-sun-s-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश, भीषण गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश, भीषण गर्मी
पीलीभीत।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
गर्म हवाओं का कहर शनिवार को भी जारी रहा। आग उगलते सूरज से पूरे दिन
विज्ञापन
जनमानस बेहाल दिखा। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शुक्रवार की रात जहां हवा न चलने से लोग चैन की नींद नहीं सो सके, वहीं शनिवार सुबह से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। चिलचिलाती धूप के आगे हर कोई लाचार दिखा। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगबाग सिर से पांव तक कपड़ोें में ढककर निकले। वही महिलाएं भी बच्चों को ढककर ले जाती नजर्र आइं। पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बन गई। देर शाम गर्मी से लोगों ने हल्की-फुल्की राहत महसूस की।