फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The sugar mill should be closed only after crushing the sugarcane standing in the fields

Pilibhit News: खेतों में खड़ा गन्ना पेरने के बाद ही बंद की जाए चीनी मिल

Tue, 11 Mar 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The sugar mill should be closed only after crushing the sugarcane standing in the fields
बीसलपुर के गांव अहिरपुरा मेंकिसान द्वारा की जा रही गन्ने की बुबाई का निरीक्षण करते लखनऊ के अप
बीसलपुर। लखनऊ से आए अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ला ने मंगलवार को किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। गांव अहिरपुरा में किसानों की ओर से की जा रही गन्ने की वसंतकालीन बोआई का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता ने अपर आयुक्त को बताया कि मिल अब तक लगभग 21 लाख क्विंटल गन्ना खरीद चुकी है। 1.90 लाख बोरी चीनी का उत्पादन कर चुकी है। मिल की दैनिक रिकवरी 10.2 प्रतिशत और औसत रिकवरी 9.17 प्रतिशत है। पूरी क्षमता से पेराई की जा रही है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने प्रधान प्रबंधक को निर्देश दिया कि क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने के बाद ही मिल बंद की जाए। कहा कि किसानों को उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बोआई करने के लिए प्रेरित करें। किसानों को गन्ने की ट्रेंच विधि से और सह फसली खेती करने के लिए भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद अपर आयुक्त ने गांव अहिरपुरा में दिवाकर गंगवार के खेत में हो रही गन्ने की वसंतकालीन बोआई का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त के साथ बरेली मंडल के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव, शाहजहांपुर के जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, बरेली के जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार, एससीडीआई मनोज साहू और किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

--
प्रगतिशील किसान के प्रयासों को सराहा
फोटो : 30
कलीनगर। अपर गन्ना आयुक्त ने कलीनगर के बराही गांव में प्रगतिशील किसान सुखदीप सिंह लाठी की गन्ने की फसल को देखा। सुखदीप सहफसली के तौर पर गन्ने के साथ अलसी, चना, मटर, मसूर, राजमा, तोरिया व लहसुन की खेती करते हैं। किसान के प्रयासों की अपर गन्ना आयुक्त ने सराहना की। इसके साथ ही अन्य किसानाें को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed