फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The story of free travel... mismanagement at every step

Pilibhit News: मुफ्त सफर की कहानी... हर कदम पर बदइंतजामी

Sun, 10 Aug 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 10 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The story of free travel... mismanagement at every step
बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर रोडवेज विभाग के बेहतर यातायात व्यवस्था के दावे धराशायी हो गए। बसों की कमी और अव्यवस्था के कारण बहनों को अपने भाइयों से मिलने के लिए घंटों चौराहों पर इंतजार करना पड़ा।
असम चौराहा, नौगवा चौराहा समेत कई स्थानों पर बसों के न आने से परेशान बहनें अंत: डग्गामार वाहनों के सहारे गंतव्य के लिए रवाना हुईं। हर कदम पर बदइंतजामी मुफ्त सफर के दावे की कलई खोलती दिखी। रक्षाबंधन पर सुहाने सफर का दावा कराने वाले अफसरों के दावे हवा-हवाई साबित हुए। जिला मुख्यालय से लेकर देहात क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गाें पर बहनों को परिवहन सेवाएं नहीं मिल सकीं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही महिला यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। भीड़ के आगे परिवहन विभाग की ओर से की गई सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गईं। चौराहों पर बसों की जानकारी के लिए कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया। इससे बसों की जानकारी के लिए लोग घंटों यहां-वहां भटकते नजर आए। घंटों इंतजार के बाद भी जब लोगों को रोडवेज की बसें नहीं मिली, तो डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए। दोपहर करीब 12 बजे शहर के नौगवां चौराहे पर काफी यात्री मौजूद थे, लेकिन करीब एक घंटे से यहां पर रोडवेज की बस नहीं पहुंची थी। जिससे लोग काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन

कई मार्गों पर नहीं दौड़ सकीं रोडवेज डिपो की बसें : अफसरों का दावा था कि स्थानीय मार्गाें पर बसों के संचालन के साथ ही फेरे बढ़ाए जाएंगे, लेकिन जिला मुख्यालय से जुड़ने वाले माधोटांडा मार्ग, दियोरिया मार्ग और बिलसंडा के बसों का संचालन नहीं हो सका। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। डग्गामार ही एक मात्र सहारे बने रहे।

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed