फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The start of the main train platform

मुख्य रेलवे प्लेटफार्म का का शुरू

Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The start of the main train platform
मुख्य रेलवे प्लेटफार्म का का शुरू - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण इस माह कराने को लेकर रेल महकमा पूरे दमखम के साथ ब्राडगेज कार्यों को पूरा करने में जुट गया है। शनिवार से प्रस्तावित मुख्य प्लेटफार्म का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के मुताबिक प्लेटफार्म का कार्य सप्ताह भर के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्य के चलते एक जनवरी को ब्लाक लेने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। शुरुआती दौर में कुछ काम होने के बाद कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई। इस बीच उक्त रेल मार्ग पर कुछ स्थानों पर नई रेल पटरियां बिछाई गई। प्रस्तावित मुख्य प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य भी महज मिट्टी डालने के बाद रोक दिया गया। जुलाई में पूर्वोत्तर रेलवेे जीएम राजीव मिश्रा ने दौराकर ब्राडगेज कार्यों की प्रगति जानी थी। उस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट को पुराना होने बात कहते हुए सेल (स्टील ऑथरिटी आफ इंडिया) से माल मिलने में देरी होना वजह बताई थी। जीएम के निर्देश के बाद ब्राडगेज कार्य तेजी से शुरू कर दिए, लेकिन प्रस्तावित मुख्य रेलवे प्लेटफार्म का कार्य जस का तस रुका रहा। चार माह पूर्व यहां डाली गई मिट्टी रेल यात्रियों के साथ साथ रेलकर्मियों के लिए भी मुसीबत बनी हुई थी। कुछ दिन पूर्व गोरखपुर मुख्यालय से आए मुख्य संरक्षा अधिकारी ने भी निरीक्षण के दौरान रेलवे प्लेटफार्म की हालत देख नाराजगी जताते हुए जल्द कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार से मुख्य रेलवे प्लेटफार्म का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया। यह कार्य एनडी रेलवे द्वारा करवाया जा रहा है। मुख्य प्लेटफार्म को चार हिस्सों में बांटकर चार टीमें लगाई गई हैं। एनडी रेलवे के इंजीनियर ने बताया कि पीपीसी (मोरिंग, सीमेंट, पत्थर का मिश्रण) डाली जा रही है। इसके बाद मैटेरियल डालकर उसके ऊपर ग्रेनाइट पत्थर बिछाया जाएगा। बताया कि यह कार्य लगभग सप्ताह भर के भीतर पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed