फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The stars resonated with patriotism in the tricolor yatra

तिरंगा यात्राः शहर से लेकर देहात तक गूंजे देशभक्ति के तराने

Fri, 12 Aug 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
The stars resonated with patriotism in the tricolor yatra
पूरनपुर में नगर पालिका चेयरमैन के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के मुहिम जारी है। बृहस्पतिवार को जिलेभर में पैदल और साइकिल रैली निकालकर तिरंगा के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। शहर के स्कूलों के बच्चों ने गांधी स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली। जिसे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर सुनगढ़ी, उपाधि महाविद्यालय, छतरी चौराहा, रेलवे स्टेशन, चौक से होकर नगर पालिका के रास्ते गौहिया पहुंची। यहां गांधी स्टेडियम पहुंचकर समापन किया। एसडीएम अवनीश कुमार, वैभव गुप्ता मौजूद रहे। चिरौंजीलाल बाल विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य चंदभान शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर देशभक्ति के गीत और नारों के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी को गौहनिया चौराहे, अशोक कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त किया गया।
विज्ञापन

चांदगीराम वर्मा, मनु कृष्ण सक्सेना, रवि प्रताप सिंह, लोकेश सिंह आदि शामिल हुए। उपाधि महाविद्यालय और राम लुभाई राज ीय महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। उपाधि महाविद्यालय के प्रबंध सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने ध्वजारोहण के पश्चात हर घर तिरंगा यात्रा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया। डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा,विद्या मंदिर चौराहा, राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया गया। डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. शेफाली सक्सेना, डॉ. विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा में होमगार्डों और और पालिका प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
बरखेड़ा। कंपनी नंबर आठ के कंपनी कमांडर धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकलकर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
नगर पंचायत की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के प्रति जागरूक किया। पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद, अधिशासी अधिकारी डॉ. संतोष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय मधैइया में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश के नेतृत्व में बच्चों ने गांव में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली।
बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई के रूप धारण किए। आजादी के अमृत महत्व के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विमल कुमार वर्मा प्रथम, विनीता द्वितीय और सूरज पाल तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नोखेलाल, सुंदरलाल, लोकीराम आदि मौजूद रहे। संवाद
राजकीय महाविद्यालय की यात्रा का गांवों में स्वागत
राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाई। गांवों में घूमकर लोगों को जागरूक किया। लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। डॉ वेद प्रकाश, डॉ नरेंद्र कुमार बतरा, डॉ प्रज्योति पंकज मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
अमरिया में भी निकाली प्रभात फेरी
अमरिया। ग्राम पंचायत बल्लिया में खंड विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। सुचेतना समाज सेवा संस्था, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरिया के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। बीईओ सत्यदेव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व बताया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। सिस्टर मैग्गी,अशोक कुमार, वीरेंद्र पाल, एबीआरसी खेम पाल, प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद

मझोला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू इंटर कालेज औरनगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा मझोला और क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य शोभा वर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर आमजन को हर घर तिरंगा को सफल बनने के लिए जागरूक किया। न्यूरिया क्षेत्र में नगर पंचायत के चेयरमैन पति अब्दुल फय्यूम के नेतृत्व में तिरंगा रैली यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ लिपिक दया सागर समेत लोग मौजूद रहे।

पीलीभीत के स्टेशन पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल एएसपी व अन्य पुलिसकर्मी। संवाद

पीलीभीत के स्टेशन पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल एएसपी व अन्य पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर पंचायत बरखेड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर पंचायत बरखेड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित साईकिल रेस में भाग लेते बच्चे। संवाद

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित साईकिल रेस में भाग लेते बच्चे। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed