फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The soldier reached home at night from a female friend, suspended

महिला दोस्त के घर रात में पहुंचना सिपाही को पड़ गया मंहगा, निलंबित

Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
The soldier reached home at night from a female friend, suspended
पूरनपुर। घुंघचाई पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही को चौकी के पड़ोस में स्थित महिला दोस्त के घर रात में जाना महंगा पड़ गया। चार-पांच लोगों ने महिला के घर में सिपाही के घुसने के कुछ देर बाद शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। सिपाही को दीवार फांदकर भागना पड़ा। लोग पुलिस चौकी तक गए। मामला एसपी तक पहुंचा तो सिपाही को निलंबित किया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात को गांव घुंघचाई की है। घुंघचाई पुलिस चौकी में तैनात सिपाही की एक महिला से महीनों से दोस्ती चल रही थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होने पर चर्चा का विषय बना। लोग विरोध तो करना चाह रहे थे मगर पुलिस वर्दी के खौफ से सिपाही के खिलाफ मुंह खोलने का साहस नहीं कर पा रहे थे। सिपाही अक्सर लोगों से अभद्रता करता था।
विज्ञापन

लोग सिपाही को मौके पर पकड़ने की फिराक में कई दिन से लगे थे। शनिवार रात को गांव में चार पांच लोगों के घेराबंदी कर दी। सिपाही जब महिला दोस्त से मिलने को उसके घर पहुंचा तो कुछ देर बाद लोगों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। भारी हंगामा देख सिपाही दीवार फांद कर निकला। आक्रोशित लोगों ने उसे पुलिस चौकी के बाहर तक दौड़ाया। पुलिस चौकी के बाहर हंगामे भरा माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो कुछ पुलिसकर्मी सिपाही का ही पक्ष लेते रहे मगर हंगामा देखा तो कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूरनपुर के कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि किसी महिला के घर सिपाही के घुसने के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई लेकिन कुछ लोगों से अभद्रता की मौखिक शिकायत की थी, जिस पर सिपाही को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सिपाही को अभद्रता करने के आरोप में निलंबित किया गया है। महिला के घर में घुसने की जानकारी नहीं है। पूरनपुर के सीओ जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed