फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Sikh community distributed sherbet and gram prasad

Pilibhit News: सिख समाज ने शरबत व चने का प्रसाद बांटा

Fri, 30 May 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The Sikh community distributed sherbet and gram prasad
पूरनपुर में नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा गेट पर राजगीरों को शरबत बांटते सिख संगत के लोग। संव
मझोला। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सिख सेवादारों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत और चने का प्रसाद बांटा। यह सेवा सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सिंह सभा गिद्धौर (मझोला-दूनीडेम मार्ग) पर गिल आरा मशीन पर, गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा मझोला (पीलीभीत-टनकपुर मार्ग), गुरुद्वारा सिंह सभा टांडा विजयसी मझोला पीलीभीत मार्ग सहित आसपास के गांव-देहातों में भी कई जगहों पर प्याऊ लगाई गईं। इस अवसर पर प्रधान रक्षपाल सिंह, मोहन सिंह, भूपिंदर सिंह, सरदूल सिंह, गुरमीत सिंह, तीरथ सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह आदि सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बुधवार को रखे गए श्री अखंड पाठ का शुक्रवार को समापन हुआ। इसके बाद धार्मिक दीवान सजाया गया। हजूरी रागी जत्था गुरमेज सिंह ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी जसपाल सिंह ने कथा के माध्यम से गुरु की महिमा सुनाई। इसके बाद राहगीरों को शरबत और चना का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रंजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, मनजिंदर सिंह तनेजा, लखविंदर सिंह, चतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, बलिहार सिंह, गुलशन अरोड़ा, जसवंत सिंह आदि का सहयोग रहा। भगवंतापुर रोड पर स्थित औरंगाबाद के गुरुद्वारा में भी शरबत और चने का प्रसाद बांटा गया। पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सोहन सिंह, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।






अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह मनाया गया
पूरनपुर। नगर पालिका सभागार में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी के तहत सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में नमामि गंगे ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक कृष्ण गुप्ता ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी ओर से समाज सुधार के लिए किए प्रयासों पर चर्चा की।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, विधायक बाबूराम पासवान, जिला कार्यसमिति के सदस्य ऋतुराज पासवान, भाजपा नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान आदि ने विचार रखे। गुंजन सक्सेना, सपना सिंह, मानस शुक्ला, महेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, नगर पालिका सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed