फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The second form of viral fever is also dangerous for the liver

Pilibhit News: वायरल बुखार का दूसरा रूप लिवर के लिए भी खतरनाक

Mon, 21 Jul 2025 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
The second form of viral fever is also dangerous for the liver
अस्पताल के दवा केंद्र पर लगी भीड़। संवाद
पीलीभीत। जिले में बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर साधारण सर्दी-जुकाम और बुखार तक सीमित रहने वाला वायरल इस बार शरीर के अन्य अंगों विशेषकर लिवर को भी प्रभावित कर रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार और पेट दर्द, उल्टी, थकावट जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


मौसम में उमस भरी गर्मी से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1600 से अधिक मरीज पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी। चिकित्सक कक्ष के बाहर भी धक्का-मुक्की का नजारा दिखा। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पहुंचे। कुछ मरीजों की ब्लड जांच में एसजीपीटी व एसजीओटी लिवर एंजाइम का स्तर सामान्य से काफी अधिक देखा गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों में पीलिया जैसे लक्षण, पेट दर्द, भूख में कमी, उल्टी और अत्यधिक कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मरीजों की जांच कर लिवर पर प्रभाव की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सक की सलाह- स्वच्छ भोजन लें, उबला पानी पीयें
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि यह वायरल सामान्य नहीं है। यह सीधे लिवर को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, स्वच्छ भोजन व उबला पानी पीने की सलाह दी। बुखार के लक्षण दिखते ही परामर्श के साथ जांच कराने की बात कही है। इसी के साथ स्ट्रीट फूड पर इन दिनों बिकने वाले खाद्य पदार्थ को लिवर के लिए खतरनाक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed