{"_id":"69e539004169a60b0b03170b","slug":"the-scope-of-blood-testing-remained-limited-in-public-health-fairs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-157723-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जन आरोग्य मेलों में सीमित रहा खून जांच का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जन आरोग्य मेलों में सीमित रहा खून जांच का दायरा
विज्ञापन
शहर के पीएचसी पुराना अस्पताल में मरीज की ब्लड प्रेशर जांच करता कर्मी। संवाद
पीलीभीत। रविवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले जन आरोग्य मेले में मरीजों की जांच का दायरा सीमित दिखाई दिया। कार्ड टेस्ट से ही मरीजों की जांचें कर खानापूरी होते देखी गईं। वहीं, जहां खून की जांच से संबंधित लीवर, ब्लड ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य के लिए मशीन लगाई गई ह, वो कई माह से धूल फांक रही है। ऐसे में मरीज दवाएं लेकर ही लौटने को मजबूर हैं।
रविवार को जन आरोग्य मेले ललौरीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने 25 से अधिक मरीज देखे। इनमें वायरल बुखार के साथ पेट समस्या आदि के ज्यादातर मरीज देखे गए। यहां एलएफटी, केएफटी, थायराइड फंक्शन टेस्ट, एचबीएवनसी, माइक्रोएल्ब्यूमिन टेस्ट सहित अन्य ब्लड से जुड़े महत्वपूर्ण जांच के लिए लैब में सेलेक्ट्रा प्रोएम मशीन तो लगी देखी गई, लेकिन खराब होने के चलते उससे किसी की जांच नहीं हो पाई।
पीएचसी पुराना अस्पताल में 55 मरीजों को चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने परामर्श दिया। बदलते खानपान के चलते यहां पर लीवर में समस्या के मरीज देखें। हालांकि जांचों के लिए एडवांस मशीन नहीं होने के चलते उनको मामूली दवाएं देकर खानापूरी की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में भी 100 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। संवाद