{"_id":"6736496383d33ab032041914","slug":"the-roads-damaged-in-the-flood-could-not-be-repaired-now-the-students-will-have-to-face-trouble-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125619-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त मार्ग बने नहीं, अब मुसीबत उठाएंगे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त मार्ग बने नहीं, अब मुसीबत उठाएंगे परीक्षार्थी
Fri, 15 Nov 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर शाहगढ़ मार्ग पर कटा पड़ा पुल का संपर्क मार्ग। संवाद
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद आपत्तियां आनी भी शुरू हो गई हैं। सबसे ज्यादा परेशान वो विद्यार्थी हैं, जिनका केंद्र नदी के दूसरी ओर है। बाढ़ में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए मार्ग न बनने से इन्हें 30 से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। ऐसे में प्रस्तावित सूची में बदलाव की मांग की जा रही है।
जिले में 67 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पांच से छह किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाने पर जोर दिया जा रहा है। दो दिन पूर्व जारी की गई केंद्रों की सूची के मुताबिक, कलीनगर के करनापुर शाहगढ़ स्थित गुरुनानक उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस परीक्षा केंद्र के लिए जाने वाले कलीनगर-शाहगढ़ मार्ग पर स्थित पुल के पास एप्रोच रोड कट गई थी।
इस वजह से मार्ग पर कई माह से आवागमन पूरी तरह ठप है। लोग हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते असम हाईवे होकर आवागमन कर रहे हैं। अब परीक्षा नजदीक हैं। पुल का संपर्क मार्ग कटा होने से परीक्षार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें 15 किलोमीटर की लंबा चक्कर काटकर हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते सकरिया गांव होकर केंद्र तक पहुंचना होगा। ऐसे में परीक्षार्थी बदलाव की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे परीक्षार्थी
पूरनपुर। शारदा नदी के दूसरी ओर रहने वाले बच्चों का परीक्षा केंद्र नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जोगराजपुर के बच्चों का परीक्षा केंद्र शारदा नदी के दूसरी ओर बना दिया गया है। इससे यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चे चिंतित है। नदी किनारे के गांव खिरकिया बरगदिया के हाईस्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र नगर के जीजीआईसी में बनाया गया है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया कनपारा के परीक्षार्थियों का भी परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में प्रस्तावित किया गया है। अगर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं हुआ तो परीक्षार्थियों को परीक्षा देने कई किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सबसे ज्यादा दिक्कत शारदा पार के बच्चों को होगी। उन्हें 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करके परीक्षा केंद्र तक आना होगा। संवाद
फोटो: 34
मार्ग का निर्माण भी अधर में लटका
कलीनगर-शाहगढ़ मार्ग का सकरिया तक निर्माण करीब छह माह पूर्व शुरू कराया गया था। इसके लिए पुराने मार्ग को उखाड़ने के बाद बजरी आदि डालने के बाद उसको मशीन की मदद से बराबर किया गया। जुलाई में आई बाढ़ के दौरान मार्ग पर बना पुल का संपर्क मार्ग कट गया। इससे मार्ग का निर्माण भी अधर में लटक गया।
मार्ग न बनने से हो रही परेशानी
फोटो 35
लंबे समय से मार्ग जर्जर है। निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन जुलाई माह से काम ठप है। पुल का संपर्क मार्ग भी कटा है। इस वजह से परेशानी हो रही है। - अशोक कुमार
फोटो 36
जुलाई से मार्ग पर यातायात ठप है। लंबी दूरी तय कर कलीनगर जाना पड़ रहा है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को भी परेशानी होगी। - गुरजिंदर सिंह
-- -- -- -
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों से संबंधित करीब 37 आपत्तियां मिली हैं। दो आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी से संबंधित आई हैं। संसाधनों और अन्य कमियों के बारे में भी आपत्तियां हैं। जांच और व्यवस्थाओं की पड़ताल के बाद ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। - अंचल कुमार मिश्रा, डीआईओएस