{"_id":"6744d8f7cb96703147022c75","slug":"the-road-to-the-village-chausar-hardo-patti-has-not-been-built-yet-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126096-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब तक नहीं बना गांव चौसर हरदो पट्टी जाने वाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब तक नहीं बना गांव चौसर हरदो पट्टी जाने वाला मार्ग
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव रमपुरा के पास कटा पड़ा मार्ग।संवाद
बीसलपुर। विभागीय हीलाहवाली के चलते नगर से गांव चौसर हरदो पट्टी जाने वाला मार्ग साढ़े पांच माह बाद भी सही नहीं कराया जा सका है। मार्ग के टूटे होने से उधर का यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा है, जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
नौ जुलाई को आई भीषण बाढ़ में नगर से गांव चौसर हरदो पट्टी जाने वाला मार्ग गांव रंपुरा के पास काफी चौड़ाई में कट गया था, जो अब भी कटा पड़ा है। इस बीच लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाजपा विधायक विवेक वर्मा के साथ कटे मार्ग का निरीक्षण उसी समय कर लिया था, बावजूद इसके अब तक इस मार्ग को सही नहीं कराया जा सका है।
विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है। मार्ग कटा होने से उधर का यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा है। राहगीरों को बरेली रोड होकर अपने गंतव्य को जाना पड़ता है। काफी लंबा चक्कर लगाने में राहगीरों का समय और पैसा दोनों खराब होते हैं। इससे लोगों में जिम्मेदारों के प्रति रोष है।
विज्ञापन
-इस कटे हुए मार्ग को अब तक सही न कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अधिकारियों का दायित्व है कि वह इस काम को प्राथमिकता के आधार पर कराएं। -जितेंद्र कुमार, गांव रंपुरा, बीसलपुर
-
इस कटे हुए मार्ग को विभागीय अधिकारी जानबूझकर सही नहीं करा रहे हैं। अधिकारियों को राहगीरों की दिक्कत का एहसास ही नहीं है। -मैकूलाल, गांव रंपुरा बीसलपुर
-
गांव चौसर हरदो पट्टी जाने वाला मार्ग को सही कराने में काफी खर्चा आएगा। इसका एस्टीमेट बनाकर विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। एस्टीमेट पास होते ही कटा हुआ मार्ग सही करा दिया जाएगा।
- एसके जैन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, पीलीभीत