फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road made of 10 lakhs started getting uprooted in four months

Pilibhit News: चार महीने में ही उखड़ने लगी 10 लाख से बनी सड़क

Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The road made of 10 lakhs started getting uprooted in four months
बरहा रोड जो निर्माण के चार माह बाद ही उखड़ने लगी। संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे की गेट चौकी के पास से बरहा गांव तक लोक निर्माण विभाग ने सौ मीटर सड़क का निर्माण करीब चार माह पहले 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन बनने के चार महीने बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

बरहा गांव से अंडरपास के पार असम रोड तक सड़क का करीब सौ मीटर का हिस्सा बेहद खस्ताहाल हो गया था। गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। आए दिन हादसे भी हो रहे थे। लोगों ने शिकायतें शुरू कीं तो लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। मंजूरी मिलने के बाद 10 लाख रुपये का बजट आवंटित हो गया। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सड़क निर्माण का ठेका दे दिया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार मनमाने तरीके से निर्माण कराता रहा, लेकिन किसी इंजीनियर ने मौके पर जाकर कभी निर्माण कार्य की गुणवत्ता नहीं परखी। लोगों ने भी निर्माण में धांधली की शिकायतें कीं, लेकिन जिम्मेदारों ने इन्हें दरकिनार कर दिया। अब सड़क उखड़ने से गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। 10 लाख से बनी सड़क महज चार महीने में ही गड्ढों में तब्दील होने लगी है। इसके बावजूद जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सड़क उखड़ रही है तो इसे दिखवाया जाएगा। संबंधित ठेेकेदार को तलब कर सड़क सही करवाई जाएगी। - उदय नरायन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed