{"_id":"6848789fe412ea6c9b00f334","slug":"the-road-leading-to-the-garbage-disposal-center-is-closed-the-situation-is-being-looked-into-for-a-solution-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137549-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कूड़ा निस्तारण केंद्र को जाने वाला रास्ता बंद, समाधान के लिए देखी गई स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कूड़ा निस्तारण केंद्र को जाने वाला रास्ता बंद, समाधान के लिए देखी गई स्थिति
Tue, 10 Jun 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। रास्ता न होने से नगर पंचायत का एमआरएफ (कूड़ा निस्तारण) सेंटर लंबे समय से बंद पड़ा है। कूड़े का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा। रास्ते की समस्या समाधान के लिए मंगलवार को एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
नगर पंचायत ने सूखा व गीला कूड़ा को एकत्र करने के लिए गांव रुरिया घुरिया में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया था। आवागमन का रास्ता न होने से एमआरएफ सेंटर अब तक चालू नहीं कराया जा सका। इस कारण नगर से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर फेंकना पड़ता है। इस समस्या को समाधान के लिए नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एमआरएफ सेंटर के लिए रास्ता दिलवाने की मांग रखी। मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एसडीएम नागेंद्र पांडेय, ईओ शमशेर सिंह, नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने कहा कि रास्ता दिलाने के लिए किसानों से बातचीत की जाएगी। नगर पंचायत को एमआरएफ सेंटर तक जाने का रास्ता दिया जाएगा।