{"_id":"664babf1af3906bd960316d7","slug":"the-road-has-been-uprooted-for-two-months-and-has-become-a-cause-of-trouble-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116629-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो माह से उखड़ी पड़ी सड़क, बनी है मुसीबत का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो माह से उखड़ी पड़ी सड़क, बनी है मुसीबत का सबब
विज्ञापन
बीसलपुर के रामलीला रोड की उखड़ी पड़ी पटरी । संवाद
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की अनदेखी से रामलीला मार्ग एक माह से खोदा पड़ा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है तो आए दिन दो पहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
लोक निर्माण विभाग ने करीब एक माह पूर्व रामलीला मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए उसका आधा हिस्सा खोदा था। बाद में इसको ऐसा ही छोड़ दिया गया। इस वजह से यह मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रात में वाहन चालक अक्सर खोदे गए मार्ग के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जागरूक लोगों ने विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नियमानुसार इस सड़क का निर्माण कार्य 31 मार्च को पूरा हो जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हो सका। इससे भी लोगों में आक्रोश है।
--
अधिकारी प्राथमिकता से बनवाएं अधूरी सड़क
ठेकेदार जानबूझकर सड़क नहीं बनवा रहा है, इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि वे प्राथमिकता से इस अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कराएं।
- राजू सक्सेना, मोहल्ला बख्तावरलाल
-
अधूरी पड़ी सड़क से यातायात प्रभावित हो रहा है। जरूरी है कि अधूरी पड़ी सड़क को वरीयता के आधार पर बनवाया जाए।
-भगवानदास, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी
-
नगर से मकरंदापुर तक जाने वाली इस सड़क पर कुछ ही निर्माण रह गया है, उसे भी बहुत जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
- चितंरजन प्रसाद, जेई पीडब्ल्यूडी