{"_id":"66aa6d5139e0fec9a3096128","slug":"the-road-from-morena-gauri-to-npdp-will-be-widened-the-government-has-asked-for-a-proposal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120300-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुरैना गौढ़ी से एनपीडीपी तक चौड़ी होगी सड़क, शासन ने मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुरैना गौढ़ी से एनपीडीपी तक चौड़ी होगी सड़क, शासन ने मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
मुरेना गौढ़ी से रामनगर गांव जाने वाली सड़क।संवाद
पीलीभीत। संपूर्णानगर-मुरैना गौढ़ी मार्ग से रामनगर, नेहरू नगर होते हुए एनपीडीपी मार्ग तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। यह सड़क करीब आठ किलोमीटर लंबी है। इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट रखा गया है।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बारिश के बाद कई सड़कों की हालत काफी दयनीय हो गई है। इसमें मुख्य सड़क मुरैनी गौढ़ी से रामनगर और नेहरूनगर होते हुए खजुरिया जाने वाली सड़क से मिलती है। यह करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क है। इस सड़क को लेकर काफी समय से लोग चौड़ीकरण की मांग कर रहे है। इसको लेकर लोनिवि की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
इसमें सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही उसे ठीक कराने के लिए कहा गया था। विभाग की ओर से करीब 12 करोड़ का प्रस्ताव गया है। यह अभी मंजूर नहीं हो सका है। सहायक अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। संभावना है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क पर काम के लिए आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।