फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road from Jehanabad to Tejnagar will be repaired with Rs 35 lakhs.

Pilibhit News: 35 लाख से की जाएगी जहानाबाद से तेजनगर तक सड़क की मरम्मत

Wed, 21 Feb 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The road from Jehanabad to Tejnagar will be repaired with Rs 35 lakhs.
पीलीभीत/ जहानाबाद। जहानाबाद से शाही होकर तेजनगर तक जानी वाली सड़क खराब हो गई है। बारिश में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। अब शासन से इस सड़क की मरम्मत के लिए 35 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले जहानाबाद से शाही होते हुए तेजनगर तक सड़क निर्माण किया गया था। इसमें से अब कस्बे के अंदर एक किलोमीटर तक सड़क काफी जर्जर हालत में है। सड़क पर गड्ढे होने से बारिश में यह तालाब का रूप ले लेती है। इस रास्ते से गुजरने वालों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बे से शाही तक पांच किलोमीटर तक सड़क भी काफी खराब है। पूरी सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन से मांग की थी। समस्या को देखते हुए शासन ने जहानाबाद से शाही होते हुए तेजनगर तक की सड़क के लिए मरम्मत के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 35 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। सड़क को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

——
एक दर्जन गांवों के लोगों का रहता है आना-जाना
इस सड़क से करीब एक दर्जन गांव जुड़े हैं। गांव तेजनगर, महताबनगर, भानपुर, भूड़ा, मगरासा, जतीपुर, हंडा, कुकरीखेड़ा, शाही और खमरिया पुल के बच्चों को कस्बे में पढ़ने के लिए इसी मार्ग से जाना पड़ता है। यह सड़क बरेली हाईवे को भी जोड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से खटीमा की ओर से आने वाले लोग भी आते है। इससे उनका 15 किलोमीटर का फेर बच जाता है।
-
तीन करोड़ से हुआ था चार वर्ष पहले शाही तक सड़क का निर्माण

जहानाबाद से शाही हंडा गांव तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्माण कराया गया था। इसकी लागत 3.48 करोड़ रुपये आई थी।
-

खराब सड़क के कारण काफी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने खतरा रहता है। आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं।

- आज़म ख़ान
........

काफी समय से सड़क ख़राब पड़ी है। व्यापार के लिए अक्सर बरेली जाना पड़ता है। मगर इस ख़राब सड़क के कारण काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।

-तारिक ख़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed