फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The rituals of the Durga idol Virsjn

विधि विधान से हुआ मां दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन

Sun, 25 Oct 2015 11:20 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Sun, 25 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The rituals of the Durga idol Virsjn

तराई क्षेत्र के पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

पुरैना ताल्लुके महाराजपुर स्थित मंदिर परिसर में करीब दस दिन पूर्व दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। इस दौरान तमाम धार्मिक कार्यक्रम हुए। इधर रविवार को महोत्सव के समापन पर मंदिर परिसर से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो गांव में घूमने के बाद शारदा डैम पहुंची। यहां विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। कई श्रद्धालु मां दुर्गा के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। इस मौके पर मृत्युंजय सरकार, गौतम विश्वास, पिंटू, नरायन, गोपाल बैरागी, रमनगरा चौकी प्रभारी पान सिंह, सुबेदार सिंह, कंपनी कमांडर नफीस खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गभिया से आज निकलेगी विसर्जन यात्रा
क्षेत्र के गभिया सहराई में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। बंगाली समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। गभिया के ग्राम प्रधान शंकरराय ने बताया कि 26 अक्तूबर को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed