फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The responsible people woke up from their sleep and are getting the dug up roads repaired

Pilibhit News: नींद से जागे जिम्मेदार, करा रहे खोदी गई सड़कों की मरम्मत

Fri, 29 Nov 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The responsible people woke up from their sleep and are getting the dug up roads repaired
जहानाबाद के बाजार मार्ग पर खोदकर छोड़ी गई सड़क पर कराया गया मरम्मत कार्य।संवाद
पीलीभीत। पाइप लाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ने की समस्या को अमर उजाला ने उठाया तो जिम्मेदार लापरवाही की नींद से जागे। इसके बाद जल निगम की ओर से जहानाबाद और कलीनगर क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। हालांकि अभी कई स्थानों पर कार्य होना शेष है। शहर में भी खोदी गई सड़कों के गड्ढे अब भी राहगीरों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन और अमृत योजना से हर घर पानी पहुंचाने की कवायद में शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया। पाइपलाइन डालने के बाद इन सड़कोंं को उसी हालत में छोड़ दिया गया। कई स्थानों पर नई सड़कें खस्ताहाल हो गईं। जिम्मेदारों ने सड़कों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे राहगीर परेशान होते रहे।
विज्ञापन




खोदकर डाली गईं सड़कों को लेकर अमर उजाला ने 22 नवंबर के अंक में जलनिगम की करतूत, सड़कें खोदकर छोड़ दी मुसीबत शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित को सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलीनगर से जमुनिया, नवदिया सुखदासपुर, मल्लपुर आदि गांवों की खोद कर छोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जहानाबाद में भी हरिद्वार नेशनल हाईवे से कस्बे की ओर आने बाले बाजार मार्ग की मरम्मत कराई गई है। यहां करीब डेढ़ माह से खोदी गई सड़क पर राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इससे हादसे भी हो रहे थे। वहीं शहर में अब भी कई खोदी गई सड़कों के गड्ढे राहगीरों की मुसीबत का सबब बने हुए हैं।








--
लापरवाही पर डीएम ने भी जताई थी नाराजगी
पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ने के मामले में डीएम ने भी नाराजगी जताई थी। डीएम ने संबंधित विभाग के अफसरों के अलावा कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर सड़कों की मरम्मत कराने के साथ कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ मार्गों पर कार्य शुरू हुआ, लेकिन कुछ पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

जहानाबाद के बाजार मार्ग पर खोदकर छोड़ी गई सड़क पर कराया गया मरम्मत कार्य।संवाद

जहानाबाद के बाजार मार्ग पर खोदकर छोड़ी गई सड़क पर कराया गया मरम्मत कार्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed