फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The rain in the evening gave relief from the heat

Pilibhit News: शाम को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

Fri, 11 Aug 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The rain in the evening gave relief from the heat
शहर में हुई बारिश के बाद मोहल्ला सुनगंढी में सड़क पर भरा बारिश का पानी । संवाद
पीलीभीत। शुक्रवार सुबह से ही बादल उमड़ने लगे थे। इससे उमस के साथ गर्मी और बढ़ गई। शाम करीब पांच बजे बाद अचानक ही बादल घने हुए और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांंकि बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात भी बादल घिरे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई और फिर आसमान साफ हो गया। शाम को फिर से बादल बने और तेज बारिश होने लगी। शाम करीब पांच बजे आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। गर्मी से लोगों को राहत मिली। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया शनिवार को भी बारिश की संभावना हैं। इसके बाद दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed